मारवाड़ जंक्शन: चिरपटिया गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में तीन लोग हुए घायल, पुलिस ने 11 लोगों को किया गिरफ्तार
चिरपटिया गांव में दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और धारदार हथियार एवं लाठियां से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, हमले में तीन लोग गंभीर घायल हो गए सूचना से पुलिस मौके पर पहुंची एवं 11 लोगों को गिरफ्तार किया और घायलों को राजकीय अस्पताल मारवाड़ जंक्शन पहुंचाया गया जहां एक घायल को जोधपुर रेफर किया, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।