बेगूसराय: उत्पाद विभाग ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से अवैध शराब के मामले में 12 लोगों को किया गिरफ्तार, सदर अस्पताल में कराया मेडिकल
उत्पाद विभाग ने विभिन्न थाना क्षेत्र से अवैध शराब मामले में 12 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. सभी गिरफ्तार व्यक्ति को सदर अस्पताल में मेडिकल कराया गया. इस संबंध में होमगार्ड जवान ने बताया कि उत्पाद विभाग विभिन्न थाना क्षेत्र से 12 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बताते चले कि बिहार में शराबबंदी है, बावजूद इसके कुछ लोग अवैध शराब कारोबार एवं शराब पीने का काम कर रहे.