ओरमांझी: गुडु में श्री श्री शिव मंडा पूजा समिति द्वारा शिव मंडा पूजा के अवसर पर फूलखूंदी कार्यक्रम का आयोजन
गुडु स्थित श्री श्री शिव मंडा पूजा समिति द्वारा शिव मंडा पूजा के अवसर पर फूलखूंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार देर रात करीब दस बजे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू शिव मंडा पूजा के अवसर पर आयोजित फूलखूंदी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की।