सुसनेर: मंडी चौराहे से बिना नँबर की गाड़ी में बकरा-बकरी को चोरी कर ले गए बदमाश, घटना CCTV कैमरे में कैद
इन्दोर कोटा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित मंडी चौराहे पर बिना नम्बर के 1 चार पहिया वाहन में सवार बदमाशों ने बकरा- बकरी को चुरा लिया। यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद पीड़ित रफीक मेव ने सुसनेर पुलिस थाने पर इसकी शिकायत की है। आगामी बकरीद के कारण इन दिनों के बकरे की भाव मे तेजी है चोरी हुए बकरे कीमत ₹25000 तो बकरी की कीमत ₹16000 बताई है।