सुसनेर: सिविल अस्पताल सुसनेर में स्वास्थ्य विभाग ने मनाया विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, कर्मचारियों को दिलाई गई शपथ
31 मई शुक्रवार को पुराना बस स्टैंड स्थित शा.सिविल अस्पताल सुसनेर में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा विश्व तम्बाकू निषेध दिवस मनाया गया। यहा पर तम्बाकू का सेवन नही करने व आमजन को जागरूक करने के लिये बीईई प्रेमनारायण यादव के द्वारा सभी कर्मचारियों को शपथ भी दिलवाई गई। इस अवसर पर चीफ बीएमओ डॉ. राजीव बरसेना, बीसीएम मुकेश सूर्यवंशी, मेल व फीमेल स्टाफ नर्स मोजूद रहे।