उदयपुर जिले के अमरपुरा में मेघवाल समाज दो दिवसीय बिग बेस लीग का आगाज बुधवार खेल गांव अमरपुरा स्थित खेल मैदान में हुआ। जिसमे शाम 6 बजे तक मुकाबले आयोजित हुए। आयोजक मंडल के विकास मेघवाल ने बताया कि उद्घाटन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस के महासचिव राज सिंह झाला थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेघवाल समाज युवा अध्यक्ष भगवती लाल मेघवाल ने की।