स्लीमनाबाद: तेवरी में बीती रात नकाबपोश बदमाशों ने दुकानों और मकानों के ताले तोड़े, क्षेत्र में हड़कंप
स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम तेवरी में भारी उत्पात मचाया बदमाशों ने एक के बाद एक आधा दर्जन से भी अधिक दुकानों और मकानो का ताला चटकाते हुए लाखों का माल पार कर दिया प्राप्त जानकारी के मुताबिक नकाबपोश बदमाशों ने ग्राम तेवरी में मुकेश सेन के घर का ताला तोड़कर वहां से लगभग 10 लाख रुपए से भी अधिक नगदी और सोने चांदी के जेवरात पार किए हैं