प्रयास संस्था देवगढ़ द्वारा सामाजिक सुरक्षा परियोजना के अंतर्गत धरियावद की 11 पंचायत के 34 गांव के पेसा गांव सभा एवं वन अधिकार मान्यता कानून पर अभिमुखीकरण कार्यशाला का आयोजन ग्राम पंचायत जवाहरनगर में किया गया। अभिमुखीकरण कार्यशाला पेसा गांव सभा एवं वन अधिकार समिति सदस्यों के पदाधिकारीयों सहित 55 संभागियों ने भाग लिया। कार्यशाला में उपस्थित सभी का स्वागत हुआ।