गुना जिले में शीत लहर का दौर जारी है। कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी ने 4 जनवरी देर रात को आदेश जारी कर नर्सरी से कक्षा आठवीं तक के जिले के सभी निजी और शासकीय विद्यालयों में पांच और छह जनवरी 2026 को अवकाश घोषित किया है। इस दौरान सभी विद्यालयों के शिक्षक और कर्मचारी विद्यालय में उपस्थित होकर शासकीय कार्य पूर्ण करेंगे।