नौतन: नौतन पुलिस ने दियरावर्ती क्षेत्र से 129 पीस शराब व बाईक जब्त की, धंधेबाज फरार
नौतन पुलिस ने बुधवार की करीब दोपहर दो बजे के बाद थाना क्षेत्र के दियरावर्ती क्षेत्र कोतराहां बौधी माई स्थान के पास से एक बाईक सहित 129 पीस एट पीएम विदेशी शराब को जब्त किया है।वहीं धंधेबाज पुलिस को देख बाइक छोड़ फरार हो गया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि बुधवार की दोपहर धंधेबाज शराब की खेप लेकर दियरा के कोतराहां सरेह से होकर आ रहा था।