गुमला: अज्ञात बाइक की टक्कर से पीएचडी विभाग का कर्मी घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
Gumla, Gumla | Feb 1, 2026 सदर थाना क्षेत्र के डेवीडीह पतरा टोली के पास घूमने निकले स्थानीय निवासी 57 वर्षीय पीएचडी विभाग के कर्मी गन्ना उरांव को विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार बाइक टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गया। घटना के तुरंत बाद परिजन द्वारा निजी वाहन से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया गया। वही इस दुर्घटना में व्यक्ति का बाया पैर टूट गया है। सर में भी गंभीर चोट लगी है।