बिल्सी: छिबऊ कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं के खेत में लगी आग, 10 बीघा फसल जलकर हुई राख
Bilsi, Budaun | Apr 17, 2026 बिल्सी तहसील क्षेत्र के छिबऊ कला गांव में संदिग्ध परिस्थितियों के चलते आज शुक्रवार दोपहर के वक्त एक गेहूं के खेत में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे गेहूं की 10 बीघा फसल जलकर राख हो गई। आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।