कुनकुरी: कुनकुरी में खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार पल्सर की भिड़ंत, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल
कुनकुरी में तेज रफ्तार पल्सर बाइक और खड़ी ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हैरानी की बात यह है कि परिजनों का आरोप है कि गंभीर हालत में घायल को कुनकुरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन करीब डेढ़ घंटे तक उसका समुचित उपचार नहीं हुआ। परिजनों के मुताबिक, ब