पन्ना: तारा के पास सड़क पर हादसा: ट्राले ने भैंस को टक्कर मारी, बोलेरो खेत में घुसी
Panna, Panna | May 6, 2026 "पन्ना-अमानगंज मार्ग का तारा क्षेत्र इन दिनों 'खूनी सड़क' बन गया है। कल हुए ऑटो हादसे के बाद आज फिर एक बेकाबू ट्राले ने भारी तबाही मचाई। रफ्तार के कहर ने पहले एक बेजुबान की जान ली, फिर बोलेरो को टक्कर मारकर खेत में उतार दिया। 48 घंटे में दो बड़े हादसों से ग्रामीणों में भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है।"