परसिया: दिवंगत रोटेरियन मुकेश काले के शव का पोस्टमार्टम हुआ, शनिवार सुबह होगा अंतिम संस्कार, पत्नी देर रात पहुचेंगी
दिवंगत रोटेरियन मुकेश काले के शव का शुक्रवार को चार बजे पोस्टमार्टम किया गया। गुरुवार को सडक दुर्घटना में उनका निधन हुआ था। उनकी कार पर कोयले से भरा डंपर पलट गया था। उनका एक पुत्र भोपाल से परासिया पहंुच गया। वहीं पत्नी और एक बेटा आस्ट्रेलिया से देर रात चांदामेटा पहंुचेगे। शनिवार को सुबह नौ बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। अस्पताल में उनका शव रखा था।