विदिशा नगर: दीवार में चुनवा दी बिजली लाइन, वीडियो वायरल होने से मचा हड़कंप
शमशाबाद क्षेत्र के वर्धा गांव में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक निर्माणाधीन मकान की दीवार में बिजली की लाइन को चुनवा दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, रमेश धाकड़ ने अपने मकान के ऊपर से गुजर रही बिजली लाइन को बंद कराकर दीवार में कैद कर दिया। ज्ञापन के माध्यम से करवाही की मांग की है ।