करेरा: छितीपुर में मंदिर परिसर को अपवित्र करने की घटना, ग्रामीणों में आक्रोश
शिवपुरी जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम छितीपुर में आज सुबह धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाली एक गंभीर घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति ने माता मंदिर एवं भगवान शिव मंदिर परिसर में कथित रूप से मल-मूत्र डालकर धार्मिक स्थल को अपवित्र करने का प्रयास किया, जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया।