आंदर: बरवा गांव मे पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का प्रमुख ने फीता काटकर किया उद्घाटन
Andar, Siwan | May 1, 2024 आंदर प्रखंड के असांव आंदर मुख्य सड़क से लेकर जानकी संस्कृत आवासीय गुरुकुल बरवा विद्यालय के आगे तक पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का प्रमुख राधा देवी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। प्रमुख ने बताया कि षष्टम वित्त आयोग योजना वर्ष 2022-23 के तहत छह लाख 4 सौ रुपये की लागत से सड़क निर्माण कराया गया है।