बहराइच: बहराइच में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारी ने किया प्रदर्शन,15 सूत्री मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौपा
जिले में उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारीयो के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया। नारेबाजी भी की। इस दौरान काफी संख्या में पदाधिकारीगण मौजूद रहे। जिलाध्यक्ष के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका परिषद मे कार्यरत नियमित,संविदा,आउटसोर्सिंग,सेवानिवृत्ति सफाई कर्मचारी, श्रमिकों की वर्षों से लम्बित समस्याओं के निराकरण के संबंध में ज्ञापन सौपा है।