सरकारी अस्पतालों में मरीजों को समय पर इलाज मिले, इसके लिए सरकार लगातार निर्देश जारी करती है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां करती नजर आती है। ऐसा ही एक मामला रीठी के सरकारी अस्पताल से सामने आया है, जहां डॉक्टरों की लापरवाही और साहबाना रवैये के कारण मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।