जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आरबीसी 6-4 के अंतर्गत 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। शुक्रवार की शाम चार बजे जशपुर जनसंपर्क से मिली जानकारी के अनुसार सन्ना तहसील अंतर्गत ग्राम चटकपुर निवासी स्वर्गीय बिरंती गयार की 29 जुलाई 2025 को सर्पदंश से मृत्यु हो गई थी।