जशपुर: पीएम धन-धान्य कृषि योजना में जशपुर मॉडल ने किया कमाल, केंद्र सरकार ने की सराहना
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के तहत किसानों की आय बढ़ाने और कृषि विकास के लिए जशपुर जिले में किए जा रहे नवाचारों की केंद्र सरकार ने सराहना की है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के संयुक्त सचिव एवं योजना के केंद्रीय नोडल अधिकारी पी. अंबलगन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले की समीक्षा करते हुए जशपुर मॉडल को प्रभावी और किसान हितैषी बताया।