कैलारस। कस्बे के अंबेडकर मार्ग स्थित पटवारी गली में 17 वर्षीय नाबालिक किशोर संदीप पुत्र मुन्नालाल कुशवाह ने बीती रात अज्ञात कारणो चलते फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। मामले पर पुलिस ने रात्रि के समय शव को कैलारस अस्पताल पोस्टमार्टम हाउस मे रखवाया। सुबह मर्ग कायम कर 25 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनो को सौंपा, वहींजांच शुरू की है।