रविवार को करीब 1 बजे सांई कृष्णा रेस्टोरेंट में म्यूजिक जोन परिवार का नव वर्ष मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर म्यूजिक जोन के सभी सदस्यों ने नव वर्ष की खुशियों में गीतों की मधुर धुनों से रंग भर दिया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा सहित म्यूजिक जोन के संरक्षक एवं पूर्व जनपद अध्यक्ष समाजसेवी भवानी शंकर शर्मा भी शामिल हुए।