सगड़ी: खोजौली बाजार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल
Sagri, Azamgarh | Apr 10, 2026 आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत खजौली बाजार के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया । जिससे बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई । वही एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है । रोशनगंज नई बस्ती गांव निवासी अमर पुत्र विनोद राम बाइक से गांव के जितेंद्र कुमार के साथ डमरू ईंठ भट्टे पर काम करने के लिए जा रहे थे ।