कैंपियरगंज: कैंपियरगंज निवासी युवक के साथ ऑनलाइन ठगी, ट्रेडिंग का झांसा देकर साइबर जालसाज ने ठगे ₹2.72 लाख
शेयर मार्केट में ट्रेडिंग से बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर साइबर जालसाज ने नगर पंचायत चौमुखा कैंपियरगंज निवासी एक युवक से 2.72 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद कैंपियरगंज पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वार्ड नंबर छह के वीर बहादुर नगर के निवासी अभिषेक कुमार जायसवाल ने तहरीर देकर केस दर्ज कराया है।