धामपुर: नहटौर क्षेत्र के मुकर्रमपुर गांव में रविवार सुबह वन विभाग ने लगाए पिंजरे में एक गुलदार को किया कैद
Dhampur, Bijnor | Apr 19, 2026 नहटौर क्षेत्र के मुकर्रमपुर गांव में रविवार सुबह करीब आठ बजे वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में एक गुलदार (तेंदुआ) कैद हो गया। यह गुलदार गांव में स्थित एक पटाखा फैक्ट्री के पास पकड़ा गया। 15 मार्च को मुकर्रमपुर गांव के अतुल कुमार की बेटी अदिति पर हमला कर उसे मार डाला था। इस घटना के बाद से ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल था।