भोगांव: भोगांव क्षेत्र में आवारा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, युवक की हुई मौत
जनपद कन्नौज के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया निवासी राजू उर्फ मुनव्वर पुत्र हनीफ खा बीती मंगलवार की रात्रि बाइक से सवार होकर अपनी ससुराल भोगांव में पत्नी को बुलाने के लिए बाइक से जा रहा था। जैसे ही परतापुर हाईवे कट के पास पहुंचा तभी आवारा पशु को बचाने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई जिससे बाइक सवार की मौत हो गई।