कटनी ग्रामीण: ग्राम पंचायत गोदाना में बारिश ने खोली विकास की पोल! सड़क बनी, नाली नहीं... अब घरों में भर रहा पानी
कटनी जिले की रीठी जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गोदाना में बारिश ने पंचायत के विकास कार्यों की हकीकत उजागर कर दी है। आदिवासी मोहल्ले में सड़क तो बना दी गई, लेकिन जल निकासी के लिए नाली का निर्माण नहीं किया गया। नतीजा यह है कि बारिश का पानी सीधे ग्रामीणों के घरों में घुस रहा है और लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।