गोला: गोला के पड़ौली (मदरिया के पास) स्थित प्राचीन समयस्थान मंदिर में भव्य सुंदरीकरण कार्य शुरू हुआ
Gola, Gorakhpur | Jun 19, 2026 गोला क्षेत्र के पड़ौली (मदरिया के पास) स्थित समयस्थान मंदिर के सुंदरीकरण एवं विकास कार्यों का शुभारंभ रविवार को चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने भूमि पूजन कर किया। पर्यटन विभाग द्वारा मंदिर विकास के लिए दो करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। विधायक ने बताया कि लंबे समय से स्थानीय जनता मंदिर परिसर में बेहतर सुविधाओं की मांग कर रही थी।