गड़हनी: गड़हनी में जमकर हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले
गड़हनी में शनिवार शाम 6 बजे से 7 बजे तक जमकर आंधी के साथ बारिश हुई। बारिश होने से किसानों के चेहरा खिल उठा और अब धान का बिचड़ा डालने में आसानी हो जाएगी। काफी दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही थी लेकिन बारिश ने राहत दिया है। रोहणी नक्षत्र अब मात्र दो दिन बचा हुआ है दो दिनों में किसान धान का बिचड़ा डाल लेंगे। रोहण नक्षत्र में धान का डाला गया बिछड़ा अच्छा माना जाता है।