बड़ौद: बड़ौद में धूलभरी आंधी के साथ बारिश, कई पेड़ गिरे, बिजली गुल
सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे बाद नगर में अचानक मौसम ने करवट ली और तेज धूलभरी आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई।आंधी इतनी तेज थी कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई पेड़ धराशायी हो गए,वही क्षेत्र में विद्युत प्रदाय भी दो घंटे से ज्यादा समय तक बंद रहा। मिली जानकारी के अनुसार दोपहर के समय अचानक आसमान में घने बादल छा गए और तेज हवाओं के साथ धूलभरी आंधी चलने लगी। इसके