पन्ना कोतवाली पुलिस ने बड़ी तत्परता दिखाते हुए दो अलग-अलग मामलों में अपहृत हुई दो नाबालिग बच्चियों को सकुशल दस्तयाब कर लिया है। पन्ना पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू के कड़े निर्देशों के बाद, कोतवाली थाना प्रभारी रोहित मिश्रा के नेतृत्व में गठित टीम ने दिन-रात एक कर दिया।