बेगूसराय: बेगूसराय में बढ़ती ठंड को देखते हुए DM ने 31 दिसंबर तक 8वीं तक के विद्यालय बंद करने का आदेश दिया
जिले में बढ़ते ठंड व शीतलहर को देखते हुए जिले के सभी निजी विद्यालय, सरकारी विद्यालय एवं आंगनबाड़ी समेत कक्षा आठवीं तक की शैक्षणिक गतिविधि 31 दिसंबर 2025 तक पूर्णतः बंद रहेगा. यह आदेश जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री ने रविवार की शाम 05:00 बजे दी. उन्होंने बताया कि कक्षा आठवीं से ऊपर के कक्षाओं के संचालन शीतलहर को देखते हुए साबधानी बरतने की अपील की.