बेगूसराय: लोहियानगर थाना पुलिस ने अपहरण की घटना का किया खुलासा, 1 अभियुक्त गिरफ्तार
लोहियानगर थाना की पुलिस ने अपहरण की घटना का उद्वेदन किया है. इस दौरान 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है. इस बात की जानकारी रविवार की देर रात 10:00 बजे एसपी मनीष ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए दी. इस संबंध में उन्होंने बताया कि लोहियानगर थाना में आवेदन दिया गया कि सुमित कुमार अपना मोबाइल दुकान बंद कर दे रात तक घर नहीं आया.