धामपुर: नहटौर क्षेत्र में सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है, खेतों में कटी पड़ी चना और गेहूं फसल
नहटौर क्षेत्र में बुधवार सुबह से हो रही हल्की बूंदाबांदी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में कटी हुई चना और गेहूं की फसलें खराब होने की आशंका से किसान परेशान हैं। क्षेत्र में बुधवार सुबह लगभग 8 बजे से रुक-रुक कर बूंदाबांदी शुरू हुई। इस समय चने और गेहूं की कटाई का काम जोरों पर है, और कई किसानों की फसलें कटकर खेतों में ही सूखने के लिए रखी हुई हैं।