पोरसा: काली माता मंदिर: 48 वर्षों से आस्था का केंद्र, हर मन्नत होती है पूरी
Porsa, Morena | Apr 17, 2026 48 वर्षों से आस्था का अटूट केंद्र बना काली माता मंदिर, हर मन्नत पूरी होने की मान्यता पोरसा (मुरैना)। नगर के जोटई रोड तिराहे पर स्थित काली माता मंदिर पिछले 48 वर्षों से श्रद्धा और विश्वास का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। संवत 2035 की दशमी तिथि को पंडित राधिका दास महाराज द्वारा स्थापित इस मंदिर में आज भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएं लेकर पहुंचते हैं।