अम्बाला कैंटोनमेंट: चुनाव आयुक्त अरुण गोयल के इस्तीफे को लेकर गृह मंत्री अनिल विज ने दिया बयान
चुनाव आयुक्त अरुण गोयल ने लोकसभा चुनाव से पहले इस्तीफा दिया है। इस मामले पर कांग्रेस महासचिव वेणु गोपाल का कहना है कि चुनाव घोषणा से ठीक पहले चुनाव आयुक्त का इस्तीफा देना चिंताजनक है। उनके बयान के बाद हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की कांग्रेस हर चीज को मुद्दा बनाना चाहती है वे चाहते हैं की देश में "पीस एंड हार्मनी" न रहे।