अम्बाला कैंटोनमेंट: कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, न्यूनतम वेतन व अन्य मांगों को लेकर अंबाला कैंट बस अड्डे पर आशा वर्करों ने किया प्रदर्शन
अपनी मांगों को लेकर अंबाला छावनी के बस अड्डे पर आशा वर्कर्स हड़ताल पर बैठ गईं। उन्होंने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि जो समझौता उनका सरकार के साथ हुआ था, आज उससे इनकार कर दिया गया है। उन्होंने अपनी 8 मांगें रखीं जिनमें कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना और न्यूनतम वेतन लागू करना सहित अन्य मांगें शामिल हैं।