लखनऊ के बख्शी का तालाब स्थित सीतापुर हाईवे पर स्टेट बैंक के सामने दो दुकानों में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों में लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है। आरोप है कि सूचना के बावजूद फायर ब्रिगेड कई घंटे देर से पहुंची, जिससे नुकसान बढ़ गया।