इंदौर: इलावा स्कूल परीक्षा केंद्र पर MPPSC की परीक्षा में एक छात्र को मिला सील खुला प्रश्न पत्र व दूसरे के पेपर पर मिले निशान
Indore, Indore | Feb 16, 2025 इंदौर में भी एमपीपीएससी राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान इलावा स्कूल स्थित परीक्षा केंद्र पर दो गंभीर घटनाएं सामने आईं। जिसमें एक अभ्यर्थी को उसका प्रश्न पत्र सील खुला हुआ मिला, जिसमें अधिकारियों ने परीक्षा समाप्त होने के बाद अभ्यर्थी से आवेदन लिया। वहीं, एक अन्य अभ्यर्थी के प्रश्न पत्र में पहले से निशान लगे हुए मिले।