जसराना: फरिहा में 108 एम्बुलेंस कर्मियों ने दिखाई ईमानदारी की मिसाल, रास्ते में गिरे पर्स को पीड़ित को खोजकर लौटाया
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव अखेपुर निवासी योगेंद्र सिंह का पर्स कहीं रास्ते में गिर गया था जो 108 एंबुलेंस के चालक को मिल गया। उसने ईमानदारी दिखाते हुए पर्स स्वामी की खोजबीन करने के बाद वह पर्स उन्हें वापस कर दिया। जिसमें उनके जरूरी कागजात और नगदी रखी हुई थी।