अशोकनगर में अमृत 2.0 योजना के तहत शहर को जल संकट से स्थायी राहत दिलाने की दिशा में नगर पालिका परिषद ने अहम कदम उठाया है। ऊर्जा कॉलोनी में नई पानी की टंकी के निर्माण हेतु नगर पालिका अध्यक्ष श्री नीरज मनोरिया द्वारा विधिवत भूमि पूजन किया गया, जिसके बाद खुदाई कार्य शुरू हुआ। इस टंकी से ऊर्जा, बोहरे, जगदम्बा, गणेश कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों को लाभ मिलेगा।