मैहर जिले में गुरुवार को सांप के काटने से भाई-बहन की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बहन ने मैहर सिविल अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया, जबकि भाई की सतना जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक की लहर है।