चंदिया: गंगा दशहरा पर कथली नदी में श्रमदान, जल पूजन और कलश यात्रा निकाली गई
Chandia, Umaria | May 25, 2026 गंगा दशहरा के अवसर पर चंदिया नगर की पवित्र कथली नदी में श्रमदान, जल पूजन एवं कलश यात्रा का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सेक्टर क्रमांक-04 अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति चंदिया द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नदी घाटों की साफ-सफाई कर श्रमदान किया गया और अपशिष्ट पदार्थों को हटाया गया। इसके बाद स्थानीय शिवधाम में वैदिक विधि-विधान से जल पूजन हुआ।