चांदपुर: चांदपुर के बास्टा रोड पर हैजरपुर इलाके में नहर की पुलिया पर बैठे गुलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
गुरुवार की अपराह्न करीब 3:00 नहर की पुलिया पर बैठे एक गुलदार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जो की चांदपुर के बास्टा रोड के हैजरपुर इलाके का बताया जा रहा है ।कुछ कार सवार उधर से जा रहे थे उन्होंने यह वीडियो बनाया है। गुलदार की दस्तक को लेकर क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है।वन विभाग से पकड़वाए जाने की मांग की है।