कटनी नगर: पुलिस आरक्षक भर्ती में चयनित 41 महिला और पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों को एसपी ने प्रदान किए नियुक्ति पत्र
मध्य प्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में चयनित 41 महिला और पुरुष वर्ग के उम्मीदवारों को आज बुधवार दोपहर 2:00 बजे पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा के द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए हैं यह उम्मीदवार अलग-अलग इकाइयों में ट्रेनिंग के लिए रवाना होंगे। भर्ती प्रकिया में चयनित अन्य उम्मीदवारों की प्रक्रिया भी जल्द पूरी की जाएगी।