फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी विजयपाल उर्फ जंगली गांव फुलेरा भूपानी फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से खेडी गुजरान एरिया से काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने मोटरसाइकिल को किसी व्यक्ति से प्रयोग करने के लिए 7000/-रु में खरीदा था आरोपी पर पूर्व में राजस्थान में फ्रॉड का मुकदमा दर्ज है।