फरीदाबाद: सेक्टर-46 पुलिस चौकी की टीम ने घर से लापता लड़की को मध्यप्रदेश से सकुशल किया दस्तयाब
पुलिस चौकी सैक्टर-46 में 09 मई को नाबालिक लडकी के घर से बिना बताए जाने की सूचना मिली। परिजनों के द्वारा काफी तलाश कर ने पर नही मिली। पुलिस चौकी सेक्टर-46 इंचार्ज धर्मपाल ने लडकी की तलाशी के लिए पुलिस टीम नियुक्त की। पुलिस टीम ने नाबालिक लडकी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से व तकनीकी माध्यम से लडकी का दतिया मध्यप्रदेश का पता लगाया।