फरीदाबाद: क्राइम ब्रांच में ऊंचागाँव की टीम ने शराब तस्करी करते आरोपी को 25 पेटी अवैध शराब सहित किया बरामद
क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को होंडा सिटी गाड़ी में शराब तस्करी करते सारण चौक से काबू किया था। आरोपी की गाड़ी से 25 पेटी अवैध शराब बरामद हुई जिसमें 16 पेटी देशी शराब मस्ताना तथा 9 पेटी बियर की शामिल थी। आरोपी के खिलाफ सारन थाने में अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई